65 भारतीय सांसदों और जयचंद, मीरजाफर और मान सिंह

हमारी नयी पीढ़ी को अकसर बड़ा अफ़सोस होता हैं की उन्होंने जयचंद, मीरजाफर और मान सिंह जैसे उस दौर के गद्दारों को नहीं देखा जिनकी वजह से भारत निर्णायक जीत हासिल करते करते अचानक हार जाया करता था और मुट्ठीभर सैनिक के साथ आये आक्रमणकारी भारत को हजारो साल गुलाम बनाये रखने में सफल हो जाया करते थे।

आश्चर्य होता हैं ना मुट्ठी भर सैनिक के साथ लोगो ने भारत पर इतने वर्षो तक कैसे राज किया खैर ज्यादा आश्चर्यचकित होने की जरुरत नहीं हैं उसकी शुरुआत हो चुकी हैं 65 भारतीय सांसदों ने ओबामा को इसलिए पत्र लिखा की अमेरिका नरेन्द्र मोदी को वीजा ना दे, बड़ी बात नहीं होगी जब मोदी भारत के प्रधानमंत्री बन जायेंगे तो यही लोग अमेरिका को भारत पर हमला करने के लिए और इस कार्य में हरसंभव सहयोग करने का वादा करते हुए भी पत्र लिखे। यानी की भारत का इतिहास एक बार फिर अपने आप को दोहरा रहा हैं, इस बार हम और आप इसके साक्षी होंगे और हमारी पीढ़ी का वह पुराना अफ़सोस भी ख़त्म होगा की हमने जयचंद और मीरजाफर को नहीं देखा अब हमारे सामने पुरे 65 मीरजाफर और जयचंद हैं शौक से इनका दीदार करिए।

0 comments: (+add yours?)

Post a Comment