मेरी बात

सच पूछिये तो आज तक मोदी ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिसका तनिक भी फायदा मुझे मिला हो क्योकि वो गुजरात के मुख्यमंत्री हैं और अभी तक उन्होंने जो भी किया हैं उसका फायदा सिर्फ गुजरातियों को ही मिला हैं, ना ही मोदी को मैंने कभी टीवी के अलावा कही देखा हैं, और शायद मैं २ साल पहले तक मोदी को जानती भी नहीं थी|

आज मैं उन सभी बिकाऊ मीडया चैनेल्स, अरब के खरीदे भाड़े के टट्टू जिनको हम मानवाधिकारवादियों के नाम से जानते हैं, और वर्णशंकर जिसकी परिभाषा अर्जुन ने श्रीमद भागवतगीता में बताई हैं की तहेदिल से आज शुक्रिया अदा करती हूँ जिनकी वजह से आज मैं मोदी को जानती हूँ, उनके काम को जानती हूँ जिसकी वजह से मैं आज मोदी की उनके वर्किंग स्टाइल की फैन हूँ|

सच बताऊ तो वो आप लोग ही हैं जिन्होंने हिन्दुओ को इस देश में कीडे मकोडे की तरह समझा, हमारे दर्द को आपने मजाक बनाया, कश्मीर में लाखो की संख्या में मारे गए हिन्दुओ के लिए झूठमुठ में भी आह तक नहीं भरी, गोधरा में जिन्दा जलाये हिन्दुओ की तपिश मुझे आज भी महसूस होती हैं मगर उनकी चीखे तो कभी आप सुनी ही नहीं, देश के हर क्षेत्र में मारे जाते हिन्दुओ पर कभी सवाल तक नहीं उठाया, धर्म के नाम पर देश में दो अलग अलग कानून बना दिए गए आपने कभी विरोध नहीं किया, देश को चलाने के लिए सबसे अधिक टैक्स हमने दिया पर हमारी मेहनत की कमाई जब किसी विशेष धर्म की यात्राओ में बांटी जाती हैं उनके लोगो की धार्मिक पढाई और पूजा कराने वालो को वेतन के रूप में बाँटा जाता हैं तो आपने हमेशा चुप्पी ही साधी, हमेशा हम लतियाए ही जाते रहे हैं अपने ही देश में मगर कभी आपने इस भेदभाव के खिलाफ आवाज नहीं उठायी|

मैं अच्छी तरह से जानती हूँ की मोदी कोई हिंदूवादी नेता नहीं हैं और ना ही वे प्रधानमंत्री बन जाने पर हिन्दुओ का कोई अलग से भला करने वाले हैं वो जो भी करेंगे उसका फायदा पुरे समाज को मिलेगा, मगर मुझे इस बात का पक्का यकीन हैं की जो भेदभाव हमारे साथ पिछले 66 सालो से होता आया हैं जो इधर के कुछ वर्षो में बढ़कर अपनी पराकाष्ठा तक लांघ गया हैं वो उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं होगा, हम भी इस देश में सम्मान के साथ बिना किसी भय के जी सकेंगे| ईसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हम सिर उठाकर चल सकेँगे। तब कोई एंडरसन, कोई क्वात्रोची हमे ठेगा ना दिखा सकेगा। कोई हमारे सैनिकोँ के सिर काटने की जुर्रत भी नहीँ करेगा, कोई हमारे मछुआरोँ को मारकर जेल जाने के बाद क्रिसमस की छुट्टियाँ और वोट डालने के बहाने मस्ती नहीँ कर पाएगा। कोई हमारी सीमा मेँ ना घुस पाएगा, कोई हमारे पूर्व राष्ट्रपति का जाँच के नाम पर अपमान भी ना कर पाएगा और यह मेरे लिए कम सुकुनदायक नहीं होगा|

2 comments: (+add yours?)

Unknown said...

सर्वे: गुजरात में मोदी की आंधी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
आईबीएन-7 | Jul 24, 2013 at 08:30pm

नई दिल्ली। लोकसभा के चुनाव में अभी तकरीबन एक साल बाकी हैं लेकिन सरगर्मियां ऐसी हैं जैसे चुनाव अभी होने जा रहे हैं। देश के 18 राज्यों में आईबीएन7 के लिए ये सर्वे किया सीएसडीएस ने। गुजरात में मोदी के मुकाबले कोई और है ही नहीं, सारी बहस केवल मोदी पर ही केंद्रित है।
गुजरात में अगर अभी चुनाव हों तो किसको कितनी सीटें मिलेंगी, ये सर्वे में सबसे बड़ा मुद्दा था। गुजरात की 26 सीटों में से कांग्रेस को जहां सिर्फ 2 से 6 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, वहीं बीजेपी को 20 से 24 सीटें, जबकि अन्य को कोई सीट नहीं मिल रही।
मोदी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करना सही है, ये सवाल गुजरात में भी पूछा और पूरे देश में भी, गुजरात में 49 फीसदी लोगों ने कहा हां, 24 फीसदी ने कहा ना जबकि 27 फीसदी की कोई राय ही नहीं। जबकि देश भर में 41 फीसदी ने कहा हां, 22 फीसदी ने कहा ना और 37 फीसदी की कोई राय नहीं थी।
सवाल ये भी कि मोदी अगर पीएम बन जाते हैं तो कौन बनेगा गुजरात का मुख्यमंत्री, 9 फीसदी ने कहा अमित शाह तो, 7 फीसदी ने कहा आनंदी बेन पटेल, 4 फीसदी ने कहा केशुभाई पटेल तो 2 फीसदी ने कहा शंकर सिंह वाघेला, 10 फीसदी ने अलग-अलग नेताओं के नाम लिया तो 61 फीसदी कोई राय जाहिर नहीं कर पाए।

Umesh Anamika said...

धर्म के आधार पर विभाजित आजादी और फिर अपने ही देश में फिर से एक और बटवारे की धमकी सुन सुन कर अब इस देश का हिन्दू तंग आ गया है। क्या मिला हमें आजादी के बाद छद्म धर्म निरपेक्षता के नाम पर हिन्दुओ की परम्पराओ आस्थॊओ के साथ खिलवाड़। हमारे ही देश में हिन्दू शब्द को गाली जैसा बना दिया गया है। बस अब और नहीं, अबकी बार मोदी सरकार।

Post a Comment